गरियाबंद

तिरंगा हमारी आन बान,सम्मान का प्रतीक: देवकी साहू
14-Aug-2026 2:16 PM
तिरंगा हमारी आन बान,सम्मान का प्रतीक: देवकी साहू

राजिम, 14 अगस्त। हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा यात्रा के तहत स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देशभक्ति की भावना से रंगे भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन राजिम शहर के पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक से प्रारंभ किया गया, जो भाजपाइयों तथा नगर वासियों ने हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में शहर भ्रमण किया।

इस अवसर पर भाजपा राजिम मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय,जिला अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर,डॉ आशीष शर्मा जिला महामंत्री,पूर्व जिलाअध्यक्ष डॉ.राम कुमार साहू, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष देवकी साहू,नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, मण्डल अध्यक्ष रिकेश साहू,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर, मण्डल महामंत्री द्वय जितेंद्र पंडरिया, रेणुका साहू,पूर्व मण्डल अध्यक्ष कमल सिन्हा,भाजपा नेता संजीव चंद्राकर,भारत सिन्हा, युवराज साहू,सोमनाथ पटेल, ललित साहू,लिंकम साहू अनीता यादव सहित बड़ी संख्या में कार्तिक कार्यकर्ता गण शामिल हुए।


अन्य पोस्ट