गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 12 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी चंपारण-तामासिवनी मण्डल के मासिक बैठक ग्राम भिलाई में सम्पन्न हुआ। जिसमें नवनियुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों का परिचय हुआ। संत रविदास की कलश यात्रा, तिरंगा यात्रा अभियान की रुपरेखा तैयार की गई। वहीं अगामी 16 अगस्त रविवार को विधायक इंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में भव्य बोल बम पंचकोशी यात्रा की रुपरेखा पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम को मण्डल अध्यक्ष तोषण लाल साह,जनपद पंचायत आरंग के उपाध्यक्ष रवीन्द्र रिंकू चन्द्राकर द्वारा बैठक को संबोधित किया गया। मंच संचालन मण्डल महामंत्री आशाराम साहू द्वारा किया गया। आभार मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष नीलकंठ निर्मलकर द्वारा किया गया।
बैठक मण्डल उपाध्यक्ष गौतम साहू, आशाराम साहू,खिलेन्द्र साहू, मनीष कुमार साहू, निर्मल कुमार साहू, मिडिया प्रभारी रूपेश निर्मलकर, रीवन लाल यादव, बलराम साहू, गोविंद नारायण साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता साहू, सोनिया साहू, सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।