गरियाबंद
कांवड़ यात्रा का श्याम अग्रवाल ने किया स्वागत
11-Aug-2026 2:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 11 अगस्त। सोमवार को बाबा फणिकेश्वरनाथ फिंगेश्वर से कुलेश्वरनाथ महादेव राजिम तक विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा राजिम विधायक रोहित साहू समेत हजारों शिवभक्त शामिल हुए। यात्रा जैसे ही राजिम पहुंची यहां विकास मोटर्स राजिम द्वारा हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शोरूम के संचालक श्याम अग्रवाल एवं स्टॉफ ने राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, राजिम नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू जी, जनपद पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष सतीश यादव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू सहित कांवड़ यात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों का पुष्पवर्षा एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे