गरियाबंद

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
11-Aug-2026 2:46 PM
करंट की चपेट में आने  से किसान की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 11 अगस्त। नवापारा इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खेत में काम करने गए एक किसान की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोंठ में एक बुजुर्ग किसान सामोधी राम साहू (80) रोज की तरह खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान वे अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही गिर पड़े। हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट