गरियाबंद

गायत्री शक्तिपीठ में बाल संस्कार शाला का शुभारम्भ
10-Aug-2026 2:49 PM
गायत्री शक्तिपीठ में बाल संस्कार शाला का शुभारम्भ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 नवापारा-राजिम, 10 अगस्त।  गायत्री शक्तिपीठ नवापारा में बाल संस्कार शाला का शुभारम्भ उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस संस्कार शाला का उद्देश्य बच्चों में संस्कार,सद्विचार,

अनुशासन,नैतिक मूल्यों एवं भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम और जागरूकता का विकास करना है। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही गायत्री परिवार की कर्मठ कार्यकर्ता रुखमणि बंछोर का विशेष मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी सहयोग मिला। बाल संस्कार शाला के माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक पहल का शुभारम्भ हुआ है। निश्चित रूप से यह प्रयास बच्चों के जीवन में संस्कार, संस्कृति और सद्भावना के बीज रोपित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बच्चों को योगाभ्यास, प्राणायम, ध्यान, गायत्री मंत्र का जप और प्रेरणादायक कहानियां सिखाई गई! बाल संस्कार शाला निरंतर प्रगति करे और अनेक बच्चों के जीवन को संस्कारों से आलोकित करे।ऐसी सभी के लिए कामना किए तत्पश्चात सभी को श्रीफल भेटकर समापन किया गया।


अन्य पोस्ट