गरियाबंद

अवैध दुकानों पर चोरी-छिपे शटर में ताला लगाने का खेल
09-Aug-2026 7:53 PM
अवैध दुकानों पर चोरी-छिपे शटर में ताला लगाने का खेल

नवापारा राजिम, 9 अगस्त। नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के तर्री रोड पर निर्मित 11 अवैध दुकानों पर रविवार सुबह एक बड़ा संदिग्ध मामला सामने आया है।

वार्ड क्रं 10 के पार्षद अर्जुन साहू ने बताया कि वे सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान इन दुकानों पर अवैध तरीके से शटर में ताला लगाने और मरम्मत का काम करते रंगे हाथों पकड़ा और अवैध कब्जे की आशंका जताते जताई। छुट्टी के दिन और सुबह-सुबह इस तरह के काम को देख जब पार्षद साहू ने कर्मचारियों से पूछताछ की,तो वे गोल-मोल जवाब देने लगे। संदेह गहराने पर पार्षद साहू ने नगर पालिका के नियमों के तहत कार्रवाई का भय दिखाया, जिसके बाद वेल्डिंग कर्मचारी वहां से काम छोडक़र भाग खड़े हुए।

उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति या सरकारी भूमि पर इस प्रकार का अवैध कब्जा और सांठगांठ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पालिका प्रशासन को इस पर तुरंत संज्ञान लेकर दुकानों को सील या ध्वस्त करना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से जांच कर कारवाई की मांग की है।

 


अन्य पोस्ट