गरियाबंद

कलश-वंदन अभियान में शामिल हुए चंपारण भाजपा मण्डल के पदाधिकारी
06-Aug-2026 4:15 PM
कलश-वंदन अभियान में शामिल हुए  चंपारण भाजपा मण्डल के पदाधिकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 6 अगस्त। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के पावन अवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान एवं समरसता संकल्प अभियान में भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के साथ अभनपुर विधानसभा के चम्पारण- तामासिवनी भाजपा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने शामिल हुए।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष तोषण लाल साहू,जनपद पंचायत अभनपुर सभापति विवेक तिवारी, महामंत्री आशाराम साहू, कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार साहू, कार्यालय प्रभारी बलराम साहू,युवा मोर्चा अध्यक्ष नीलकंठ निर्मलकर, किसान मोर्चा अध्यक्ष लीलू राम साहू, महामन्त्री पारस राम साहू,अरुण कुमार साहू, अनुसुचित जाति अध्यक्ष महेश भारती,पूर्व जिला पंचायत सदाशय दुलारी चतुर्वेदानी,महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता साहू, उपाधक्ष रोशनी साहू, सोनिया साहू और मण्डल के सभी सदस्य इस गरिमामय कार्यक्रम में शामिल हुए।

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी ने अपने संपूर्ण जीवन में मन चंगा तो कठौती में गंगा का दिव्य संदेश देकर यह बताया कि सच्ची भक्ति बाहरी आडंबर में नहीं, बल्कि निर्मल मन, सदाचार और निष्काम सेवा में निहित है। उन्होंने जाति, ऊँच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर समता, समरसता, सामाजिक न्याय,मानवता और राष्ट्रहित का मार्ग प्रशस्त किया। उनका जीवन प्रत्येक व्यक्ति को प्रेम,सेवा,परिश्रम और सद्भाव के साथ समाज निर्माण की प्रेरणा देता है।

 उनकी 650वीं जयंती वर्ष के इस पावन अवसर पर हम सभी संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज  के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समरस, संगठित और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें।


अन्य पोस्ट