गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 5 अगस्त। संत शिरोमणि रविदास महाराज के कलश वंदन अभियान का कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑटो डोरियम में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए साधु संत जन शामिल हुए तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। साथ ही साधु संत सहित क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश संगठन के महामंत्री पवन साय, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, लक्ष्मी रजवाड़े,टंक राम वर्मा,दयाल दास बघेल सहित सभी विधायक सांसद एवं अभियान समिति के संयोजक सहित सभी सदस्य गण उपस्थित हुए।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी जिला मंडलों से जो इस अभियान में जुड़े हुए कार्यकर्ता भी शामिल हुए और उस कलश को अपने अपने जिला के मंडल के सभी ग्रामों में 16 अगस्त के बाद भ्रमण कराया जाएगा। संत शिरोमणि बाबा के जन्म स्थान काशी के पास से उसके ग्राम से कलश वंदन मिट्टी की पावन पवित्र कलश को सभी जिलों में वितरण किया गया। उसी के तहत गरियाबंद जिला के जिला, टोली एवं मंडलों टोली को इस कलश को सौंपा गया और उसका सम्मान जयकारा घोष के साथ गरियाबंद की ओर प्रस्थान किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजिम विधायक रोहित साहू,जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.रामकुमार साहू,राजेश साहू, महामंत्री आशीष शर्मा,चंद्रशेखर साहू,जिला के अभियान समिति के सभी सदस्य गण, अभियान समिति,भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष मिंजून साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दशरथ सिंन्हा, सहकारी समिति जामगांव के अध्यक्ष कोमल ढीढी, महामंत्री प्रेमलाल टोडर, सरपंच ग्राम पंचायत जामगांव अरुण कुमार सिंन्हा सहित अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।