गरियाबंद

मोनू साहू आईटी सेल प्रकोष्ठ में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बने
04-Aug-2026 6:23 PM
मोनू साहू आईटी सेल प्रकोष्ठ में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बने

राजिम, 4 अगस्त। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू की अनुशंसा पर आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू द्वारा जारी द्वितीय कार्यकारिणी सूची में मोनू साहू राजिम-बेलटुकरी निवासी को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 उक्त नियुक्ति पर मोनू साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरेन्द्र साहू, आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू एवं आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू,जिला साहू संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजहित, संगठन की मजबूती तथा डिजिटल माध्यमों से समाज की गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।


अन्य पोस्ट