गरियाबंद

राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने भरी हुंकार
03-Aug-2026 3:30 PM
राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने भरी हुंकार

सरकार के नीतियों से जनता त्रस्त -धनेंद्र साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 3 अगस्त। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा ग्रामीण के तत्वाधान में ग्राम तोरला (पूर्वमंत्री धनेंद्र साहू निवास) में बैठक आयोजित किया गया। जिसमे देश और प्रदेश मे आम जनता स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान,भगवान श्री राम चंद्र मन्दिर में चढ़ावा चोरी, नीट परीक्षा लिक जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर सभी उपस्थित जिला, ब्लॉक,मंडल के पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर गाँव गाँव घर घर जन आंदोलन के माध्यम से पहुँचने के लिए कार्यक्रम बनाया गया।

बैठक में धनेंद्र साहू ने सभी उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा प्रदेश आम जनता की परेशानियों एवं सरकार की असफलता को जनता की हित के लड़ाई लडऩा विपक्ष धर्म होता है। आज देश एवं प्रदेश की आम जनता त्रस्त है किसान खाद के भटक रहे है युवा बेरोजगारी से परेशान है। माता बहनें अपने सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उपर से उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने के लिए स्मार्ट मीटर के नाम से भारी भरकम बिजली के माध्यम से वसूली किया जा रहा है जो प्रदेश के जनता के लिए कुठाराघात है।  भगवान राम की मन्दिर के नाम पर आस्था और विश्वास का दुहाई देकर गाँव-गाँव से चंदा वसूली का काम किया जो आज आम जनता की आवाज को सत्यता साबित करते हुए चौकीदार चोर है चरितार्थ कर रही है। देश के करोड़ों युवाओं के उपर नीट पेपर लीक का हक और अधिकार मांग लाठियां अश्रू गैस बंदूक की गोली खाने पर मजबूर किया जाता है। कांग्रेस पार्टी इस कृत्य का भत्र्सना करते हुए संपूर्ण प्रदेश मे विरोध करने का फैसला लिया गया। बैठक के बाद उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने तख्ती झंडा एवं बैनर तले ग्राम तोरला के गलियों का पैदल भ्रमण कर बस स्टैंड मे केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारा लगाकर प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में यशवंत साहू जिला पंचायत सदस्य, चंद्रहास साहू पूर्व जनपद उपाध्यक्ष,डामन साहू पूर्व उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी,श्रवण चंद्राकर, राजू शर्मा, गिरधारी साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा ग्रामीण, शीला कंडरा महिला कांग्रेस अध्यक्ष,भागवत साहू, दिलीप बंजारे मंडल अध्यक्ष,शकुन चंद्राकर, राखी ध्रुव, लोकेश साहू, रामसेवक साहू,लिलेश चंद्राकर,हरिशचंद साहू, बिसहत साहू, युवराज साहू,फूलदास मानिकपुरी,धन्नू पाल,संजीव गिरी गोस्वामी जनपद सदस्य,मोहन देवांगन,गोपेश धुव्र, छबि पाल,ताराचंद साहू,पप्पू ध्रुव,भूपेंद्र साहू,ओमप्रकाश वर्मा, अक्षय साहू सरपंच,सतीश ध्रुव सरपंच कुंजलाल साहू,चंद कुमार साहू,भुवन साहू,राधेश्याम बंजारे,टेमन यदु,दीपक तारक, ख़ेमराम साहू,सोहन देवांगन, पुराणिक महिलांग,योगेश साहू, राजेश साहू,ओंकार धु्रव, मंशाराम साहू,पुरषोत्तम साहू,केदार डांडे, केवल माण्डले, विमल पटेल, भीमराज तारक,परमेश्वर मनहरे, चेतन यदु,तिलक साहू,राजेश साहू, देवदत्त सेन,कमल साहू,दीनदयाल गोस्वामी,मुकेश साहू,यतिन साहू, तेजराम साहू,दीपक साहू,टीकू साहू,ठाकुर विश्वकर्मा,रेखराम साहू, रामकृष्ण यादव,कन्हैया धीवर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट