गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 2 अगस्त। ग्राम झांकी एवं ग्राम बकतरा की सरहद स्थित सिंचाई कॉलोनी, अभनपुर में श्री झांकी वाले बाबा मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
श्री बजाज ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में गुरु का विशेष महत्व होता है। गुरु ही ज्ञान, संस्कार एवं सही मार्गदर्शन प्रदान कर जीवन को सार्थक बनाते हैं। उन्होंने रामचरितमानस के प्रसिद्ध सोरठा बंदऊ गुरु पद कंज, कृपा सिंधु नररूप हरि। महामोह तम पुंज, जासु वचन रवि कर निकर॥ का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरु के वचन अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर जीवन को प्रकाशित करते हैं। उन्होंने श्री झांकी वाले बाबा को नमन करते हुए उन्हें सिद्ध पुरुष, चमत्कारी संत, सूर्य उपासक एवं कठोर तपस्वी बताया तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल तथा श्री झांकी वाले बाबा मंदिर के प्रमुख सेवक एवं कार्यक्रम प्रमुख अशोक अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में राज्य भण्डार गृह निगम के वरिष्ठ अधिकारी रितेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष कुंदन बघेल, एल्डरमैन हेमंत तारक, जनपद पंचायत अभनपुर के प्रतिनिधि जीतेन्द्र बंजारे, पूर्व पार्षद हेमंत डहरजी, ग्राम पंचायत बकतरा की सरपंच तारणी साहू, रमेश यादव, रोहित कुर्रे, दुलेन्द्र साहू, गुलेन्द्र साहू, देवचरण साहू, गुलाब साहू, कोमल प्रसाद साहू, चितराम साहू, तीजूराम साहू, वेदव्यास साहू, लता निषाद, शैलेन्द्री कुर्रे, नान्हे धृतलहरे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।