गरियाबंद
महंगी बिजली-स्मार्ट मीटर, कांग्रेस का दो माह का अभियान शुरू
02-Aug-2026 8:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
गरियाबंद, 2 अगस्त। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गरियाबंद सर्किट हॉउस में प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने 1 अगस्त से महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में दो माह का प्रदेशव्यापी अभियान शुरू किया है।
अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर हस्ताक्षर व आवेदन एकत्र करेंगे, इसके बाद ब्लॉक स्तर पर बिजली विभाग का घेराव, जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन और मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा और विधायक जनक ध्रुव, ब्लॉक अध्यक्ष अमित मिरी, युगल किशोर पाण्डेय, प्रेम सोनवानी भी मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे