गरियाबंद

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाई पं. शुक्ल की जयंती
02-Aug-2026 8:06 PM
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाई पं. शुक्ल की जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 2 अगस्त। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोबरा नवापारा द्वारा अविभाजित मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयंती मनाया गया।

इस अवसर पर श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामा यादव ने दोनों महान को याद करते हुए कहा कि पंडित रविशंकर शुक्ल ने प्रदेश के विकास की मजबूत नींव रखी तथा शहीद विद्याचरण शुक्ल ने जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके आदर्श एवं विचार आज भी समाज और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।


अन्य पोस्ट