गरियाबंद

बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक
01-Aug-2026 2:47 PM
बाढ़ प्रभावित इलाके  का निरीक्षण करने  पहुंचे विधायक

नवापारा-राजिम, 1 अगस्त। क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण महाननदी त्रिवेणी संगम सहित सभी खेत-खलियान, नाला पानी से लबालब हो गया, त्रिवेणी संगम महानदी में भीषण बाढ़ की स्थिति बनी हुई थी,बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को अपने घरों को खाली कर सुरक्षित स्थान-शिविरों में शरण लेना पड़ा।

 शुक्रवार को नदी का जलस्तर कम हुआ है। गुरुवार देर शाम बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण करने क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू नवापारा पहुंचे,यहां उन्होंने महानदी तटवर्ती क्षेत्र नेहरू घाट, बंगानी निवास के पीछे देवारपारा, सोमवारी बाजार वार्ड,श्रीराम जानकी पारा सहित विभिन्न बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए जरूरी सुविधा मुहैय्या कराने की निर्देश राजस्व एवं नगर पालिका प्रशासन को दिए।


अन्य पोस्ट