गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 27 जुलाई। राजिम भक्तिन माता समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लाला साहू के सम्मान में राजिम में मित्र मिलन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में मित्रों द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष लाला साहू का शाल, श्रीफल, पुष्पमाला एवं गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपस्थित सभी मित्रों एवं गणमान्यजनों ने लाला साहू के नेतृत्व,कार्यशैली एवं संगठन क्षमता की सराहना करते हुए सार्वजनिक हित एवं सामाजिक समरसता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
अध्यक्ष लाला साहू ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, संकल्प, साहस और विश्वास के साथ किया गया प्रत्येक कार्य अवश्य सफल होता है। उन्होंने प्रसिद्ध पंक्ति झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्ण मनोयोग एवं सकारात्मक सोच के साथ समाजहित में कार्य करना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सामाजिक समरसता, संगठन की मजबूती एवं सर्व समाज को साथ लेकर आगे बढऩे की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पूर्व उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, मालक राम साहू कुरूद, मगरलोड जनपद के पूर्व अध्यक्ष श्याम साहू, तहसील साहू संघ राजिम के अध्यक्ष जगदीश साहू,तहसील साहू संघ फिंगेश्वर के अध्यक्ष खोमन साहू, पूर्व अध्यक्ष रामजी साहू,किसान नेता रामाधार साहू,अभनपुर नपं के नेता प्रतिपक्ष रूपनारायण साहू, पूर्व प्रत्याशी चंदू साहू, नवापारा नगर साहू संघ के अध्यक्ष रमेश साहू, राजू तेली, समाज के परिक्षेत्र अध्यक्षगण रूपसिंह साहू, प्रकाश साहू, गोवर्धन साहू, हरीराम साहू, डॉ. टूमन साहू, रमेश साहू, दोहन साहू, उमाशंकर साहू तथा नगर साहू संघ राजिम के अध्यक्ष एवं युवा नेता रामकुमार साहू आदि
उपस्थित रहे।