गरियाबंद
मन की बात में मोदी ने कारगिल विजय दिवस के शहीदों को किया नमन
27-Jul-2026 3:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 27 जुलाई। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से देखा और सुना।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों का बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और देश की विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे