गरियाबंद

मन की बात और पौधरोपण
27-Jul-2026 3:07 PM
मन की बात और पौधरोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 27 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के बैनर तले रविदास नगर एवं रविदास भवन आरंग में 136 एपिसोड प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में वृक्षारोपण एक पेड़ मां के नाम पर किया गया।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ध्रुव कुमार मिर्धा चर्म शिल्प कला बोर्ड के अध्यक्ष, आरंग नगर पालिका अध्यक्ष संदीप जैन,दयालु राम गाड़ा संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ रायपुर जिला ग्रामीण, देवनाथ साहू भाजपा मण्डल अध्यक्ष,कृष्ण कुमार साहू जिला सहसंयोजक,गंगू राम साहू मन की बात की सह प्रभारी, डॉ. रमेश कुमार सोनसायटी जिला कार्य समिति सदस्य, घनश्याम साहू जिला कार्य समिति सदस्य,कार्तिक राजवंशी जिला कार्य समिति सदस्य,राहुल राय मण्डल संयोजक,कोमल यदु जिला कार्यालय प्रभारी चेतराम पाल की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम संत शिरोमणि रविदास,डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं भारत माता के तेल चित्र पर चंदन वंदन माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया मंडल संयोजक चंद्राकर के संचालन में अनेकों कार्यकर्ता सहित मां की बात कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि ध्रुव कुमार मिर्धा चर्म शिल्प कला बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ने अपने उद्बोधन में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के माध्यम से सभी जगह से होने वाले उत्कृष्ट कार्य की जानकारी मिल जाती है एवं जन जागरूकता एवं प्रेरणादायक होती है हम सभी को पर्यावरण की दृष्टिकोण से एक पेड़ मां के नाम पर सभी लोगों को वृक्षारोपण पर ध्यान देना चाहिए आरंग में औषधीय पौधे अमलतास का रोपण किया गया तत्पश्चात आरंग नगर पालिका अध्यक्ष संदीप जैन एवं झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ रायपुर जिला ग्रामीण के संयोजक दयाल राम गड़ा मंडल अध्यक्ष आरंग नए कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम में मोर्चा एवं प्रकोष्ठ जिसमें महिला मोर्चा युवा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन चंद्राकर जी ने किया ।

एवं आभार प्रदर्शन मण्डल अध्यक्ष ने आभार ज्ञापित कर कार्यक्रम की समापन की घोषणा की।


अन्य पोस्ट