गरियाबंद

कचरा, प्लास्टिक व झिल्लियां नाली में न डाले- नपाध्यक्ष
25-Jul-2026 3:02 PM
कचरा, प्लास्टिक व झिल्लियां नाली में न डाले- नपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 25 जुलाई। नगर में विगत सप्ताह भर से हो रही बारिश के कारण जलभराव एवं कई नालीयो जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। नगर के मुख्य हृदय स्थल बस स्टैंड में पानी भर गया था।

नपा.अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने नवापारा बस स्टैंड के करीब मुख्य मार्ग के किनारे की नालियों से तीन ट्रैक्टर से अधिक मलमा निकालकर जल भराव की समस्या से नगरवासियों को निजाद दिलवाया है। प्लास्टिक, डिस्पोजल एवं झिल्लियों से जाम नालियों में वर्षों से सफाई न होने के कारण पानी का बहाव अवरुद्ध हो गया था। नगर के विभिन्न जाम नालियों से प्लास्टिक, झिल्लियां, डिस्पोजल एवं कचरा साफ कर सफाई व्यवस्था सुदृढ़ की गई है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि पॉलीथिन का इस्तमाल कम से कम करे। कचरा नाली में न डालकर कचरा गाड़ी में डाले। खुले स्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फेंके। समान लाने के लिए थैले का उपयोग करे। नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने में सहयोग प्रदान करें।


अन्य पोस्ट