गरियाबंद

सेवानिवृत्ति प्र.पाठक का सम्मान व विदाई
25-Jul-2026 3:01 PM
सेवानिवृत्ति प्र.पाठक का सम्मान व विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम,25 जुलाई।  शुक्रवार को शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय दमौवापारा राजिम में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक यशवंत कुमार साहू का सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन भब्यरुप से किया गया।

सर्व प्रथम मां सरस्वती की पुजा-अर्चना कर सरस्वती वंदना किया गया तत्पश्चात मुख्यातिथि का स्वागत शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार साहू, विकास खंड श्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा, संकुल प्राचार्य बी एल ध्रुव, संस्था प्रमुख सुनीता यादव,शिक्षक गण रेखा शुक्ला, भारतीय नाम देव, नरेन्द्र देवांगन,पुरण लाल सोनकर, श्यामा अग्रवाल, रेवती देशमुख, देवेन्द्र नागेश,ताम्रध्वज कंवर और सफाई कर्मचारी, रसोईया गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट