गरियाबंद
महराज गली में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन
25-Jul-2026 2:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 25 जुलाई। ग्राम पंचायत मानिकचौरी के महराज गली में सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच हेमलता साहू ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों एवं निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सरपंच हेमलता साहू ने कहा कि गांव के विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण सीसी सडक़ का निर्माण आवश्यक है। इस सडक़ के बनने से महराज गली के रहवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे