गरियाबंद
कांग्रेसियों ने महापुरुषों को किया नमन
24-Jul-2026 4:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नवापारा-राजिम, 24 जुलाई। पूर्व विधायक कार्यालय संगवारी नवापारा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा द्वारा लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती एवं बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित कर तीनों को स्मरण करते हुए उनके जीवन के त्याग बलिदान को याद करते हुए उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामा यादव,पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, पार्षद गण अजय साहू, अर्जुन साहू, रामरतन निषाद, तरुण कंसारी,निर्माण यादव,गुड्डू मिश्रा,सौरभ सोनी,टिकेश्वर गिलहरे, वीरेंद्र राजपूत, प्रतीक साहू, महेश साहू,अनुभव जैन,शंकर साहू, रुक्मणि साहू, गौतम निषाद सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे