गरियाबंद

छग एक्सीलेंस अवार्ड में प्रतिभाओं का सम्मान
24-Jul-2026 3:59 PM
छग एक्सीलेंस अवार्ड में प्रतिभाओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 24 जुलाई। सामाजिक संस्था स्टेला वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में नगर के छाटा रोड स्थित सुंदर पैलेस में छत्तीसगढ़ एक्सीलेंस अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक इंद्र कुमार साहू, नगर पालिका अध्य्क्ष ओम कुमारी संजय साहू, के करकमलों से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन एवं रितिका यादव ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया। डांस प्रतियोगिता में सेजल शिंदे (राजिम) ने प्रथम, पीहू कंसारी ने द्वितीय तथा सौम्या कंसारी (राजिम) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस में फ्लेम्स डांस स्टूडियो (क्लासिकल) प्रथम, रूह बाबा ग्रुप द्वितीय तथा फ्लेम्स डांस स्टूडियो वूमेन ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। रैंप वॉक (बालक वर्ग) में भूषण महाजन (नवापारा राजिम) प्रथम, मयंक चौधरी (नागपुर, महाराष्ट्र) द्वितीय तथा भावेश साहू (नवापारा राजिम) तृतीय रहे। वहीं रैंप वॉक (बालिका वर्ग) में तृषा निषादराज (नागपुर) ने प्रथम, स्वाति डहरिया (नवापारा राजिम) ने द्वितीय तथा काजल लीलहरे (नवापारा राजिम) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों की रैंप वॉक प्रतियोगिता में आरोही साहू (नवापारा राजिम) प्रथम, भावेश कुमार साहू (भिलाई) द्वितीय तथा रीमा साहू (बागबाहरा, महासमुंद) तृतीय रहीं। ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता में कल्पना सिंह (नवापारा राजिम) ने प्रथम, अनुपमा दुबे (भिलाई) ने द्वितीय तथा प्रीति मानिकपुरी (राजिम) एवं सविता सेन (झलप) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रदेश की उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ ही उन्हें अपनी कला का प्रदर्शन करने का बेहतर अवसर उपलब्ध कराते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कविता इसरानी सविता सेन, जिज्ञासा श्रीवास्तव मॉडल, साधना दास, तुषार पाणिग्रही संजय शेट्टी खुशबू जैन का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिन्हा,जिला सरपंच संघ अध्यक्ष मुकेश ढीढी उपस्थित थे। कार्यक्रम की आयोजक स्टेला वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष पूजा सायरानी ने बताया कि इस आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से आए प्रतिभागियों ने नृत्य, ग्रुप डांस, रैंप वॉक और ब्राइडल मेकअप जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

पूरे दिन चले आयोजन में दर्शकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।


अन्य पोस्ट