गरियाबंद

करंट से बालक गंभीर, साहू समाज व सर्व समाज ने की मदद
23-Jul-2026 2:41 PM
करंट से बालक गंभीर, साहू समाज व सर्व समाज ने की मदद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 23 जुलाई। हाई टेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल 14 वर्षीय बालक प्रियांशु साहू पिता डीगेश्वर साहू वर्तमान में रायपुर के कालड़ा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। 22 जुलाई को अभनपुर के विधायक इंद्र कुमार साहू, साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू , परिक्षेत्र साहू समाज नवागांव (चंपारण) के अध्यक्ष गैंदलाल साहू, उपाध्यक्ष रामकुमार हिरवानी तथा पेंशनर समाज के अध्यक्ष रविशंकर साहू एवं युवा नेता अविनाश साहू ने अस्पताल पहुंचकर पीडि़त बालक एवं उसके परिजनों से मुलाकात की तथा सर्व समाज के सहयोग से एकत्रित 53,783 की सहायता राशि उन्हें ससम्मान प्रदान की। यह राशि साहू समाज एवं अन्य समाज के 85 से अधिक दानदाताओं के सहयोग से एकत्रित हुई, जिसे गैंदलाल साहू ने बैंक से निकालकर समाज के प्रतिनिधियों के बीच विधायक को सौंपा जिसे सभी के उपस्थिति में पीडि़त परिवार को सौंपा। इस मानवीय पहल ने समाज की एकता, संवेदनशीलता और सेवा भावना का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है। विधायक ने हॉस्पिटल में पहुंचकर बालक के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सक से बालक के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली तथा बेहतर इलाज करने का आग्रह किया।

राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू एवं परिक्षेत्र साहू समाज नवागांव चंपारण के अध्यक्ष गैंदलाल साहू द्वारा उठाया गया यह मानवीय कदम अत्यंत सराहनीय, प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है। यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि पीडि़त परिवार को यह विश्वास दिलाने का प्रयास है कि पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। इस सेवा अभियान में जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष हीरामन साहू, रीवा परिक्षेत्र के उपाध्यक्ष अधिवक्ता नंदकुमार साहू, राजिम नगर के युवा नेता संजू सोनकर का विशेष योगदान रहा। साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति की ओर से इस पुनीत अभियान को पूर्ण समर्थन एवं सहयोग का विश्वास व्यक्त करते हुए समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने सभी परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं से विनम्र आग्रह किया कि इस पीडि़त बालक के उपचार हेतु यथाशक्ति आर्थिक सहयोग अवश्य प्रदान करें। आपका छोटा-सा सहयोग भी किसी परिवार के लिए नई आशा और जीवन का संबल बन सकता है।आइए,हम सब मिलकर मानव सेवा के इस पावन अभियान को और मजबूत बनाएं।सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, और मानवता ही सबसे बड़ी पहचान। उपस्थित समाज के सभी पदाधिकारियों द्वारा बालक प्रियांशु साहू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से मंगलकामना की गई।


अन्य पोस्ट