गरियाबंद

भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव
23-Jul-2026 2:36 PM
भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय का  किया घेराव

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 23 जुलाई।  मंगलवार को सांसद और लोकसभा में नेता-विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा बड़ी संख्या में दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवास के बाहर बिना प्रशासनिक अनुमति के धरना-प्रदर्शन किया गया था।

राहुल गांधी के इस कृत्य को शर्मनाक बताते हुए इसके विरोध में छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा प्रदेशाध्यक्ष किरणसिंह देव के नेतृत्व में बुधवार को रायपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया, जिसमें साय सरकार के कुछ मंत्रीगण, भाजपा विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन भी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए।


अन्य पोस्ट