गरियाबंद

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने फूंका पीएम का पुतला
23-Jul-2026 2:35 PM
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने  फूंका पीएम का पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 23 जुलाई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को नगर के दीनदयाल उपाध्याय चौक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका गया।

दिल्ली जंतर मंतर में छात्रों के ऊपर हुए अन्याय के खिलाफ छात्रों के समर्थन में आए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गाँधी सहित विपक्ष के सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं के गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा के नेतृत्व में दीनदयाल उपाध्याय चौक में पुलिस जवानों की झूमा झपटी के बीच फूंका गया। मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामा यादव ने कहा केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह हिटलर हो चुकी है पेपर लीक मामले में एक चर्चा करने तैयार नहीं देश भर से छात्र जब पेपर लीक का विरोध करने जंतर मंतर मैदान पहुंचे तो बड़ी बर्बरता पूर्वक छात्रों पर लाठी-डंडे,अश्रू गैस के गोले और पानी की बौछार से सैकड़ों छात्र घायल हो गए।

 विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामा यादव,पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्रहास साहू,पार्षदगण अजय साहू, अर्जुन साहू, रामरतन निषाद, तरुण कंसारी, टिकेश्वर गिलहरे, फागू देवांगन,वीरेंद्र राजपूत,अनूप खरे, निर्माण यादव, अजय गाड़ा, विजय तारक,बल्लू देवांगन,तिलक साहू, पूर्णानंद साहू,सौरभ सोनी, संजय पटेल,प्रियेश प्रजापति, मितेश शाह,प्रतीक साहू, तरुण साहू, बिक्की साहू, निगम पटेल, विक्की नरवानी,भोला साहू,महेश साहू, प्रदीप साहू,शेखर साहू,शाहिद रजा,गौतम निषाद,यादवेन्द्र ठाकुर, गुड्डू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट