गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 20 जुलाई। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में गायत्री नव चेतना केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चैतरा में पुन: बाल संस्कारशाला का शुभारंभ जागेश्वर साहू दिव्यांग संघ अध्यक्ष गरियाबंद, एच.एल.साहू, प्राचार्य पुरोहित परमानंद,आचार्या खेमिन साहू की उपस्थिति में सरस्वती माता का पूजन माल्यार्पण कर सरस्वती माता की वंदना के साथ प्रज्ञा गीत के साथ शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जागेश्वर साहू ने कहा कि बाल संस्कारशाला हर रविवार को दो घंटा चलने वाली संस्कार शाला है, जहां उपस्थित सभी बच्चों को बाल संस्कार के संबंध में ज्ञान दिया जाता है। स्कूल में बच्चे शिक्षा अध्ययन करते हैं और बाल संस्कारशाला में विद्या अध्ययन करते हैं शिक्षा विषयों की जानकारी और विद्या हमारे जीवन में हम परमात्मा को भगवान को कैसे प्राप्त करें हम माता-पिता का सम्मान कैसे करें बड़ों का प्रणाम कैसे करें,कहां जाएं कहां ना जाएं, क्या खाएं क्या ना खाएं,यह सारी बाल संस्कारशाला में बताई जाती है। यह कार्य बहुत ही उत्तम काम है ऐसा संस्कार शाला प्रत्येक गांव में चलना चाहिए। इसमें 10 साल से 14 साल तक के बच्चों को आज के समय में अनिवार्य रुप से ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। आगे कहां कि भाई-बहन से कैसे व्यवहार करें माता-पिता से कैसा व्यवहार करें यह बालक अपने कम उम्र में ही जाना चाहिए। वहीं उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने-अपने विचार प्रकट किया।
कार्यक्रम के दौरान आचार्य वंदन किया गया और सभी बालकों का तिलक हाथ में कलावा बांधकर सम्मान किया गया।अंत में शांति पाठ कर चॉकलेट वितरण कर बच्चों को प्रत्येक रविवार को दो घंटा बाल संस्कार शाला आने के लिए आने का संकल्प दिलाया।