गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 19 जुलाई। साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के निर्वाचन में दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद लाला साहू ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नवा रायपुर स्थित विधानसभा परिसर में सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर विधायक रोहित साहू, रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोतीलाल साहू,अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रकुमार साहू, समिति के संरक्षक भुनेश्वर साहू,दयाराम साहू,धरम साहू एवं हीरामन साहू भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने चेंबर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष लाला साहू का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया और उन्हें दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि राजिम भक्तिन माता समिति समाज में सेवा, सद्भाव, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने वाली प्रतिष्ठित संस्था है। उन्होंने समिति से राजिम भक्तिन माता के जीवन-दर्शन, सेवा और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने तथा धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने का आग्रह किया। लाला साहू ने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति समाज की एकता, संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। भेंट के दौरान समिति के उपाध्यक्ष आलोक साहू, संगठन सचिव रमेश साहू, गीता साहू, सामाजिक नेता रामाधार साहू, हिरेंद्र साहू, नेमलाल साहू, प्रेमलाल साहू, युवा नेता डिगेश्वर साहू, कोमल साहू एवं सुरेन्द्र साहू सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता विधानसभा परिसर में उपस्थित रहे। पूरे प्रतिनिधिमंडल ने हर्षोल्लास के साथ उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर समाजहित के विभिन्न विषयों पर चर्चा की।