गरियाबंद

टीला में जगन्नाथ की निकली भव्य रथयात्रा
18-Jul-2026 4:03 PM
टीला में जगन्नाथ की  निकली भव्य रथयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 18 जुलाई। महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा पर्व पर शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में भी रथ यात्रा भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समीपस्थ ग्राम टीला में श्रीराधा कृष्ण मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का रथ पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ गांव में भ्रमण किया गया। जिसका ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह जय जगन्नाथ के जय घोष के साथ स्वागत,पूजा-आरती किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण शोभायात्रा में जुटे रहे।

रथयात्रा में जगन्नाथ मन्दिर के पुजारी योगेश शर्मा, सरपंच हरिशंकर पटेल, उपसरपंच रूपेद्र पटेल,पंचगण सुभाष वर्मा,मिथलेश चक्रधारी, गुमान देवांगन, चुम्मन निषाद,गणेश पटेल, ग्रामवासी उत्तम पटेल,नरेद्र सोनी,चिंता यादव, रतनू सोनी सहित अन्य ग्रामीण जन सहयोग में लगे रहे।


अन्य पोस्ट