गरियाबंद

आत्मनिर्भर कृषि प्रणाली की ओर एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है भारत- चन्दूलाल साहू
17-Jul-2026 4:06 PM
आत्मनिर्भर कृषि प्रणाली की ओर एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है भारत- चन्दूलाल साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 17 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल में भारत के कृषि क्षेत्र ने पारंपरिक सीमाओं को तोडक़र आधुनिक, तकनीकी-संचालित और आत्मनिर्भर कृषि प्रणाली की ओर एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है।

वर्ष 2014 से पहले जहां हमारा ध्यान, केवल कल्याणकारी सहायता तक सीमित था, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में बीज से बाजार तक की रणनीति अपनाकर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया है। ठोस और आधिकारिक आंकड़े भी भारतीय कृषि की इस युगांतरकारी प्रगति को प्रमाणित करते हैं। वर्ष 2013-14 में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का बजट महज 21,933 करोड़ हुआ करता था। जबकि मोदी सरकार की निरंतर नीतिगत प्राथमिकताओं के चलते वित्तीय वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट में कृषि अवसंरचना को मजबूत करने के लिए इस आवंटन को बढ़ाकर 1,40,528.78 करोड़ (लगभग 1.41 लाख करोड़) कर दिया गया है। यह दर्शाता है कि किसानों की आय और उत्पादकता में सुधार मोदी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।  अन्नदाताओं को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए वर्ष 2019 में शुरू हुई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आज मील का पत्थर बन चुकी है। जून 2026 में जारी की गई 23वीं किस्त के तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों (जिसमें 2.18 करोड़ महिला किसान शामिल हैं) के बैंक खातों में सीधे 18,880 करोड़ हस्तांतरित किए गए। योजना की शुरुआत से लेकर अब तक देश के अन्नदाताओं के खातों में बिना किसी बिचौलिए के 4.46 लाख करोड़ से अधिक की राशि सीधे भेजी जा चुकी है। किसानों की कड़ी मेहनत और उन्नत कृषि नीतियों के परिणामस्वरूप, भारत ने वर्ष 2024-25 में 357.73 मिलियन मीट्रिक टन का रिकॉर्ड खाद्य उत्पादन दर्ज किया। इसके साथ ही बागवानी का उत्पादन भी 362.08 मिलियन टन के सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा। वैश्विक विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत का कृषि निर्यात 53.1अरब डॉलर (करीब 4.4 लाख करोड़) तक पहुंच गया है। बासमती चावल, मसाले और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की मांग दुनिया भर में तेजी से बढ़ी है । स्वस्थ धरा, खेत हरा के संकल्प के साथ, साल 2015 से लेकर अब तक देश के किसानों को 26 करोड़ से अधिक सॉइल हेल्थ कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इससे रसायनों के संतुलित उपयोग और उर्वरता बढ़ाने में मदद मिली है।

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में किसान ड्रोन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया गया है। हाल ही में किसानों को मौसम और तकनीकी सलाह देने के लिए एआई-संचालित बहुभाषी भारत विस्तार प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया गया है। रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने के लिए बजट 2025-26 के तहत देश के 1 करोड़ से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती से जोडऩे और 10 हजार बायो-इनपुट रिसोर्स सेंटर स्थापित करने का अभियान तेजी से जारी है।

सरकार ने सभी रबी और खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को उत्पादन लागत पर कम से कम 50 प्रतिशत मुनाफा जोडक़र तय करने की नीति को कड़ाई से लागू किया है। देश की 1,300 से अधिक बड़ी मंडियों को (इलेक्ट्रॉनिक नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट) से जोड़ा जा चुका है, जिससे किसान अब बिचौलियों से मुक्त होकर अपनी फसल सीधे डिजिटल माध्यम से देश के किसी भी कोने में बेच पा रहे हैं।इसी तरह चाहे प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से खेतों तक पानी पहुंचाना हो, फसल बीमा योजना से आपदाओं में किसानों को कवच देना हो, या फिर हाल ही में शुरू की गई पीएम धन धान्य कृषि योजना के तहत उत्पादकता बढ़ाना हो, प्रधानमंत्री मोदी के पिछले 12 वर्षों का यह कालखंड भारतीय कृषि के आधुनिकीकरण का स्वर्णिम युग है। हमारे देश का अन्नदाता अब सिर्फ अनाज नहीं उगा रहा, बल्कि देश को वैश्विक कृषि व्यवसाय का हब बनाकर च्विकसित भारत 2047ज् के सपने को सच कर रहा है।


अन्य पोस्ट