गरियाबंद

पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने रथयात्रा पर्व की क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं
17-Jul-2026 4:05 PM
पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने रथयात्रा पर्व की क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

नवापारा राजिम, 17 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा है कि रथ यात्रा का पर्व आस्था, श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रेम,भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान श्री जगन्नाथ, भैया बलभद्र और माता सुभद्रा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो। रथ यात्रा पर्व को श्रद्धा,उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की परम्परा है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की।


अन्य पोस्ट