गरियाबंद
नवापारा-राजिम, 17 जुलाई। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में क्षेत्र के विभिन्न गांव से बच्चों को पढऩे के लिए लाने हेतु नई वाहन खरीदी गई, जिसका शुभारंभ समिति के अध्यक्ष विनोद शर्मा, उपाध्यक्ष रमेश पहाडिय़ा, सचिव प्रफुल्ल दुबे,सह सचिव कोमल साहू,वरिष्ठ सदस्य रवि शंकर साहू महिला सदस्य डॉ योंगिता सिन्हा, प्राचार्य गौरीशंकर निर्मलकर नें पूजा अर्चना करके किया। सचिव प्रफुल्ल दुबे एवं प्राचार्य ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विभाग में नवीं से बारहवीं सभी कक्षाओं में प्रवेश जारी है 11वीं 12वीं में जो छात्र विज्ञान,गणित एवं कॉमर्स लेकर पढऩा चाहते हैं वे 31 जुलाई 2026 तक न्यूनतम शुल्क में प्रवेश ले सकते हैं। विज्ञान गणित एवं कॉमर्स के योग्य तथा अनुभवी शिक्षकों द्वारा संस्था में गुणवत्ता एवं संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान किया जा रहा हैं,दूरस्थ गांव के बच्चों को लाने के लिए न्यूनतम शुल्क में वाहन की व्यवस्था हैं।