गरियाबंद

एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण
10-Jul-2026 9:23 PM
एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
नवापारा-राजिम, 10 जुलाई।
आज नगर पालिका गोबरा नवापारा के मनोनीत एल्डरमैनों का विधायक इंद्र कुमार साहू की मौजूदगी में शपथ ग्रहण संपन्न हुआ।

नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के मनोनीत एल्डरमैनों अन्नपूर्णा देवांगन, नवल किशोर साहू, कन्हैया (फेकनू साहू) मुकुंद मेश्राम एवं गुलाब राव को शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू, नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश पैकरा की उपस्थिति में अनुविभागीय अधिकारी रवि सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सभी मनोनीत एल्डरमैनों ने अपने इस मनोनयन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने कर्तव्यों पर खरा उतरते हुए जनहित कार्य में सहभागिता निभाएंगे। इस गरिमामय कार्यक्रम में सभी मनोनीत एल्डरमैनों का पुष्प गुच्छ भेंटकर नगर पालिका प्रशासन ने स्वागत किया।

कार्यक्रम में पार्षदगण सभापति सचिन सचदेव,रवि साहू,नम्मू नारायण ध्रुव, जागेश्वर यादव, जीना निषाद, लोमेश्वरी साहू, पूजा कंसारी, राम रतन निषाद, तरुण कंसारी, दीपाली राजपूत, अर्जुन साहू, अजय साहू, हेमंत साहनी, सरपंच संघ के अध्यक्ष मुकेश ढीढी, चंद्रिका साहू, परदेसीराम साहू, मनीष देवांगन, बाबी चावला, देवेंद्र सेन, संतू लाल सेन, हितेश मंडई,भगवान राव, रमेश वैष्णव, मोती साहू,पद्मिनी सोनी, निता धीवर, धनमती साहू, उमा कंसारी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट