गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 7 जुलाई। भामाशाह साहू सद्भाव समिति नवापारा के बैनर तले डॉक्टर्स डे के तत्वाधान में डॉक्टरों का सम्मान गायत्री मंदिर हाल में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वय डॉ.बलजीत सिंह एवं डॉ.दिलीप शाह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष मोहनलाल मानिकपन विशेष अतिथि के रूप में, डॉ.एम बलजीत कौर,डॉ.प्रकाश गुप्ता,डॉ.वीरेंद्र हिरौंदिया, डॉ. पुनीत गोस्वामी, डॉ.के.आर.सिन्हा,डॉ. तेजेंद्र साहू चिकित्सा प्रभारी नवापारा, डॉ. राजेंद्र गदीया,डॉ.टी.एन.रमेश मंचासीन थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान धन्वंतरि एवं भामाशाह एवं कर्मा माता के तेल चित्र पर चंदन वंदन माला अर्पण कर शुभारंभ किया गया
स्वागत पश्चात समिति के उपाध्यक्ष रोमन लाल साहू के द्वारा स्वागत भाषण एवं समिति का परिचय प्रदान किया गया तत्पश्चात,डॉ प्रकाश गुप्ता, डॉ.राजेंद्र गदिया,डॉ.पुनीत गोस्वामी, डॉ.के.आर.सिन्हा, डॉ.टी.एन.रमेश, डॉ रमेश कुमार सोनसायटी इन सभी ने संबोधित किया एवं चिकित्सा सेवा को नर सेवा नारायण सेवा सेवा परमो धर्म बताया अध्यक्षीय उद्बोधन में मोहनलाल मानिकपन ने कहा कि वर्ष में एक बार चिकित्सक दिवस आता है, हम सभी लोग किसी न किसी भी प्रकार के रूप में कोई भी रोग के कारण से चिकित्सकों से सेवा लेते रहते हैं यह अपनी सेवा देते रहते हैं दिन-रात को नहीं देखते हैं आज मृत्यु दर में कमी आने के कारण ही धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉ.लोग ही हैं इसीलिए हम सभी का दायित्व बनता है की साल में एक बार तो चिकित्सक दिवस के रूप में ही सही, इसी बहाने सम्मान करने का अवसर प्राप्त हो रहा है इसलिए हम सभी को यह पुण्य काम कर लेना चाहिए और हम गौरवान्वित महसूस करते हैं कि आज हम धरती के भगवान चिकित्सकों का सम्मान कर रहे हैं सभी चिकित्सकों को बहुत-बहुत बधाई हो और उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं
कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ.बलजीत सिंह, डॉ.दिलीप शाह, डॉ.एम.कौर, डॉ. प्रकाश गुप्ता,डॉ.वीरेंद्र हिरौंदिया, डॉ.पुनीत गोस्वामी,डॉ.के.आर. सिन्हा,डॉ.तेजेंद्र साहू डॉ.राजेंद्र गदिया, डॉ. टी.एन.रमेश,डॉ.मेघील रमेश,डॉ उमेश भोई,डॉ.राजेश्वर पटेल,डॉ.लीलाराम साहू. डॉ.अंजनी कांता जैन,डॉ मोहनलाल सोनकर, डॉ.सियाराम तारक, डॉ.डाली साहू,डॉ.रेशमा साहू, डॉ.विधि जैन, डॉ.श्रुति देशमुख,डॉ.शिव तारक,डॉ.कमलजीत साहू,नेत्र सहायक डॉ.हरिशंकर साहू,डॉ.गजानन साहू,डॉ.रमेश कुमार सोनसायटी,एवं उपस्थित सभी चिकित्सकों का सम्मान किया गया
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे अध्यक्ष मोहनलाल मानिकपन, संरक्षक घनश्याम साहू एवं एस आर सोन उपाध्यक्ष रोमन लाल साहू मानिक राम साहू कोषाध्यक्ष कोमल सिंह साहू, सचिव डॉ.रमेश कुमार सोनसायटी,सह सचिव डेरहू राम साहू,मीडिया प्रभारी पुणेंद्र साहू, रवि शंकर साहू,दिनेश साहू,लाला साहू, बहुर राम साहू, खियाराम साहू,सी.साहू,मनोज कुमार साहू, उपेंद्र साहू,वी.के.साहू वं सदस्यों की सहयोगात्मक भूमिका रही, कार्यक्रम का संचालन एस आर सोन एवं कोमल सिंह साहू द्वय ने किया, मानिक राम साहू ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम की समापन की घोषणा की।