गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 7 जुलाई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पितईबन्द बूथ क्रमांक 108 व 109 मे सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में बूथ प्रभारी मुख्य वक्ता के रूप देवकी साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं शाला विकास समिति शा.कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम एवं उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा गरियाबंद,विजय भारती शक्ति केंद्र प्रभारी बकली की विशेष उपस्थिति एवं मार्ग दर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने बूथ के सभी कार्यकर्ताओं को डिजिटल युग में संगठन के विस्तार और तकनीक के सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में बूथ क्रमांक 109एवं कार्यक्रम प्रभारी पुनम बंजारे,वरिष्ठ भाजपा नेता रामआश्रय के अलावा अन्य पदाधिकारी सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, मातृशक्ति और युवा शक्ति उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त व डिजिटल रूप से समृद्ध बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ओंकार यदु बूथ अध्यक्ष 109,पूनम बंजारे बूथ अध्यक्ष 108, विजय भारती शक्ति केंद्र प्रभारी, श्याम चरण साहू, रामअशरा कुर्रे, मन की बात प्रभारी रामकुमार सेन,टुकेश नगारची,अजय सेन, तलीक देवांगन, सरस्वती देवांगन,ऐवती देवांगन,कृष्ण देवांगन,सुलोचनी धुव्र, झुनिया देवांगन सहित अन्य पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच संचालन एवं बूथ क्रमांक 108 प्रभारी ओंकार यदु ने किया।