गरियाबंद

वासुदेव का नवोदय में चयन
07-Jul-2026 4:36 PM
वासुदेव का नवोदय में चयन

राजिम, 7 जुलाई।  आदिवासी बहुल गांव टुईयामुडा के कक्षा आठवीं का छात्र वासुदेव वर्मा का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। छात्र वासुदेव का चयन गरियाबंद जिले के पाण्डुका जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नवमी में प्रवेश होना है। मेघावी छात्र वासुदेव वर्मा ने कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा 85 प्रतिशत अंकों से पास कर स्कूल एवं विकासखंड को गौरवान्वित किया है। छात्र वासुदेव के चयन पर उपसरपंच पूर्णिमा कमार, शाला विकास समिति अध्यक्ष हेमंत साहू,उपाध्यक्ष नमेश्वरी दीवान, शाला शिक्षक डगेश्वर क्षत्रिय, दीपक देवांगन,निलेश शर्मा एवं ग्रामवासियों ने बधाई दी है।


अन्य पोस्ट