गरियाबंद
मैनपुर, 5 जुलाई। भाजपा ने संगठन को डिजिटल युग के अनुरूप अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड में शुक्रवार को भाजपा मंडल मैनपुर की ओर से रेस्ट हाउस में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष व बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा प्रभारी नेहरू राम निषाद, जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरु नारायण तिवारी, जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
नेहरू राम निषाद ने कहा कि प्रशिक्षित, अनुशासित और वैचारिक रूप से मजबूत कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन से प्रेरित यह डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म संगठनात्मक प्रशिक्षण को नई दिशा देगा, जिससे देशभर के करोड़ों कार्यकर्ता एक मंच पर होंगे। आज के समय में पूरा विश्व ऑनलाइन माध्यम से अपने कार्यों को संपन्न कर रहा है।
जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि बदलते समय में तकनीक संगठनात्मक कार्यों का अहम माध्यम बन चुकी है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता का डिजिटल रूप से दक्ष होना आवश्यक है। प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को विचार, संगठन और तकनीक-तीनों स्तरों पर सक्षम बनाना है। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिंन्हा अजा मोर्चा जिला महामंत्री चैन सिंह कश्यप जिला मीडिया प्रभारी मोहन सिंह कुशवाह मंडल अध्यक्ष संतोष यादव मंडल महामंत्री घनश्याम मरकाम दिनेश सचदेव मोहित द्विवेदी तुलसी राठौर नंदकिशोर चौबे मनोज निर्मलकर उपेंद्र साहू अजय बघेल शतन यादव डागेश नेगी नीतू धृव कृष्ण कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।