गरियाबंद

प्राची सोनकर को जनप्रतिनिधियों ने बधाई
05-Jul-2026 8:24 PM
प्राची सोनकर को जनप्रतिनिधियों ने बधाई

नवापारा-राजिम, 5 जुलाई। विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम ग्राम सिवनी सम्पन्न हुआ। जिसमें गोबरा नवापारा वार्ड नं 2 निवासी किशोर सोनकर की पुत्री कु.प्राची सोनकर विकास खण्ड स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम एवं राष्ट्रीय सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति (एनएमएमएसई) कक्षा 8वीं इंस्पायर्ड अवार्ड की मुख्य परीक्षा में चयनित होकर विकासखंड अभनपुर एवं जिला रायपुर को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर विधायक इन्द्र कुमार साहू एवं जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा कु.प्राची सोनकर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बधाई दिया। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू,भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने प्राची को बधाई शुभकामनाएं दिया।


अन्य पोस्ट