गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 3 जुलाई। पूर्व केबिनेट मंत्री चंद्रशेखर साहू का जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय अभनपुर में आयोजित जन्म दिवस एवं सम्मान समारोह में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों की बदौलत मुझे अनेक बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व का मौका मिला था। शासन स्तर पर इस क्षेत्र के विकास के लिए मेरे द्वारा हरसंभव प्रयास किया गया। उस समय विपरीत परिस्थितियों में काम स्वीकृत करने के लिए अलग-अलग अधिकारियों से संपर्क करना पड़ता था। विभागीय प्रक्रिया में फाइलों को उलझा दिया जाता था। उसके बावजूद भी क्षेत्र के विकास करने का जज्बा कम नहीं हुआ। राजनीतिक दुर्भावना के चलते विरोधियों द्वारा दुष्प्रचार भी किया गया,पर आप सभी कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से हमें हर चुनौती से निपटने में सफलता प्राप्त होती रही।
उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी प्रकट किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक इन्द्र कुमार साहू ने अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास में महत्वपूर्ण योगदान का श्रेय पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू को दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नये स्कूलों की स्थापना,जल आपूर्ति की समस्या का समाधान, आईटीआई की स्थापना और मूलभूत सुविधाओं की स्वीकृति चंद्रशेखर साहू के द्वारा कार्यकाल के दौरान की गई थी। आज भी इस क्षेत्र के विकास के लिए श्री साहू का मार्गदर्शन मिलता रहता है। सभा को वरिष्ठ कार्यकर्ता गोविन्द राम साहू और ब्रह्मदत्त शास्त्री द्वारा भी संबोधित किया गया। मंच संचालन विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनिल अग्रवाल और मंडल महामंत्री सूरज साहू द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य हृदय राम साहू,जनपद उपाध्यक्ष खेलूराम साहू, संतोष शुक्ला,कुंदन बघेल,किशन शर्मा, राघवेन्द्र साहू, नागेन्द्र वर्मा,भूपेन्द्र सोनी,संजय साहू,रवि साहू,कन्हैया साहू,गोयल भटट्, धीरज साहू,राजेश साहू,भरत बैस, तोषण साहू, किशोर साहू,छन्नूलाल साहू, धीरज साहू, संजय साहू,टीकम साहू,बलराम साहू,वीरेन्द्र साहू, चेतना गुप्ता, रानू शर्मा, वरुण राठी,लौटन गिलहरे, समीर यदु,सागर साहू,कमलेश साहू, दीपक दीवान,विनोद चंद्राकर, दलजीत सिंह चावला,शंकरलाल चंद्राकर, विवेक तिवारी, खिलेश परिहार, हेमलता साहू, सीता साहू, माधुरी साहू, सुनीता सिंग,धनेश्वर साहू, रुप नारायण साहू, संजू प्रसाद, बुद्धेश्वर साहू, रोहित कुर्रे, वेदप्रकाश सिंह ठाकुर,गब्बू ध्रुव,चम्पा लेदेकर, संतोष सिन्हा, तारनी साहू, दुलारी चतुर्वेदानी, शांतनु सिन्हा व सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।