गरियाबंद

पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू के जन्मदिन पर मानिकचौरी में पूजा-अर्चना, पौधारोपण
02-Jul-2026 3:02 PM
पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू के जन्मदिन पर  मानिकचौरी में पूजा-अर्चना, पौधारोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 2 जुलाई। पूर्व कैबिनेट मंत्री, किसान नेता चंद्रशेखर साहू का आज जन्म दिवस अवसर पर अंचल के शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह विविध आयोजन कर श्री साहू के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की भगवान से कामना की।

इस अवसर पर उनके गृह ग्राम मानिकचौरी में ब्रम्हबावा तथा शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना कर उनके अच्छा स्वास्थ्य तथा दीर्घायु होने की कामना किया।

 इस अवसर पर धान खरीदी केंद्र तथा स्कूल परिसर में बरगद एवं अशोक का वृक्ष लगाया गया। इस दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानिकचौरी के प्राचार्य शेखर साव, सरपंच हेमलता साहू, पूर्व सरपंच व भाजपा मंडल अभनपुर के उपाध्यक्ष बुद्धेश्वर साहू,पंडित गोविंद प्रसाद तिवारी,चूम्मन लाल साहू, गजेंद्र साहू,तुलसी दास दिड़ी,पंच तेजकुमार साहू, प्रीति साहू, पूर्णिमा साहू,अभनपुर भाजपा महिला मोर्चा के भावना साहू,मोहित राम साहू घनश्याम कार्स,ललकु राम साहू, दयाराम साहू, लीलू राम साहू सहित  ग्रामीण तथा पंचायत पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट