गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 2 जुलाई। समीपस्थ हाई स्कूल पिपरौद में विद्यार्थी लिकेश कुमार साहू का ब्लॉक स्तरीय विज्ञान इंस्पायर अवार्ड में चयन होने से संस्था में खुशी का माहौल है।
विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हायर सेकेंडरी स्कूल सिवनी में रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक इंद्र कुमार साहू के हाथों से लिकेश कुमार साहू को सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं 10 हजार नगद राशि उनके खाते में हस्तांतरित की गई। इसी कड़ी में हाई स्कूल पिपरौद के प्राचार्य कृष्णा देवांगन के द्वारा बच्चों को पेन बेच पहना कर सम्मान किया गया। बच्चों को सकारात्मक मोटिवेशन दिया गया। ताकि अधिक से अधिक बच्चे नवाचार कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम से जुड़ सके और नई-नई तकनीक के माध्यम से विज्ञान एवं गणित के अंतरिक्ष विज्ञान के संबंध में नया शोध करने का प्रयास करने पर बोल दिया है।
प्राचार्य श्रीमती देवांगन इस बात में जोड़ दिया है कि न केवल विज्ञान अर्थात मिट्टी एवं पर्यावरण के संबंध में भी नवीन तकनीक का उपयोग करके वाटर हार्वेस्टिंग एवं पर्यावरण संतुलन के संबंध में भी प्रयास किया जा सकता है प्रत्येक शिक्षक शिक्षिकाओं को दिशा निर्देश किया है। कि प्रत्येक क्लास से कम से कम पांच लडक़े और पांच लड़कियां इस तरह के नवाचार में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करें ताकि बच्चे नव टेक्नोलॉजी के साथ जुड़ सके और पढ़ाई के साथ-साथ तार्किक और बौद्धिक क्षमता का विकास कर सके।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश सोनबरसा,धीरज कुमार साहू,सौरभ सोनी,नीता ठाकुर, सरिता बाला सिन्हा,पूनम दीवान, थान सिंह साहू,दिगेश्वर प्रसाद साहू, सहित शिक्षकगण की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के सर्वज्ञ विकास के लिए आवश्यक प्रयास करने की दिशा निर्देश प्राचार्य के द्वारा दी गई। और लिकेश कुमार साहू को रोल मॉडल के रूप में बेच पुणेकर सम्मान किया गया। समाचार की संपूर्ण जानकारी राकेश सोनबरसा दी है। लिकेश कुमार साहू को शासन की ओर से 10 हजार की राशि उनके खाते में डायरेक्ट हस्तांतरित की गई।
जिसे अन्य बच्चे भी प्रेरित एवं सीख सकते हैं और एक नया प्रयास शुभारंभ करने की पहल कही है।