गरियाबंद

डॉक्टर्स-डे पर चिकित्सकों के सेवा व समर्पण का सम्मान
01-Jul-2026 6:16 PM
डॉक्टर्स-डे पर चिकित्सकों के सेवा व समर्पण का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 नवापारा-राजिम, 1 जुलाई। नगर की प्रतिष्ठित पृथ्वीम वेलफेयर फाउंडेशन ने डॉक्टर्स-डे के अवसर पर नगर के वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान किया है। नवापारा नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बलजीत सिंह, वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. एम कौर एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के.आर.सिन्हा को पौधा देकर उनके समर्पण एवं मानव सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया।

पृथ्वीम फाउंडेशन की अध्यक्ष योगिता सिन्हा ने कहा कि डॉक्टर्स डे  सभी चिकित्सकों के प्रति सम्मान का दिन है। चिकित्सक को भगवान का दर्जा दिया गया है। जो पूरी निष्ठा एवं सेवा भाव से मरीजों के रोगों को दूर करने का काम करते है। छोटे शहरों में सीमित संसाधनों के बावजूद अपने योग्यता एवं अनुभव के बदौलत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे है। पृथ्वीम फाउंडेशन उन सभी चिकित्सकों के प्रति सम्मान व्यक्त करती है।

उन्होंने कहा कि नवापारा नगर के डॉक्टर दंपत्ति डॉ. बलजीत सिंह एवं डॉ. एम कौर विगत पांच दशकों से लोगों की सेवा में समर्पित है। जिन्हें सम्मानित कर पृथ्वीम वेलफेयर फाउंडेशन गर्व महसूस कर रही है। कोरोना महामारी में नगर के सभी चिकित्सकों के प्रयास से हजारों जिंदगी बच पाई थी। अपने जान की परवाह किए बगैर मरीजों को ईलाज उपलब्ध कराया। आज डॉक्टर्स डे पर सभी चिकित्सकों एवं चिकित्सा जगत से जुड़े पैरामेडिकल स्टाफ, डायग्नोसिस स्टॉफ,नर्स,फार्मासिस्ट,नर्सिंग स्टाफ के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करती है। सम्मान अवसर पर पृथ्वीम फाउंडेशन के सदस्य कल्पना पाण्डेय, साखी निर्मलकर,खिलेश्वरी साहू,भुनेश्वरी साहू,योगेश्वरी सहज अंशुमन देवांगन, तुषार साहू मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट