गरियाबंद

भामाशाह साहू सद्भाव समिति करेगी डॉक्टरों का सम्मान
30-Jun-2026 7:04 PM
भामाशाह साहू सद्भाव समिति करेगी डॉक्टरों का सम्मान

नवापारा-राजिम, 30 जून। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर नवापारा नगर की भामाशाह साहू सद्भाव समिति द्वारा आगामी 4 जुलाई शनिवार को स्थानीय गायत्री मंदिर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बलजीत सिंह सहित विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के डॉक्टरों का सम्मान किया जाएगा। समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य इस आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति के सचिव डॉ. रमेश कुमार सोनसायटी ने बताया कि भामाशाह साहू सद्भाव समिति सामाजिक और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहती है। समिति द्वारा पूर्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण, शीत ऋतु में कंबल वितरण, कोरोना काल के दौरान मास्क वितरण, सैन्य जवानों, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, तथा नदी सफाई जैसे अभियान चलाए जा चुके हैं। इसी श्रृंखला में इस बार दिन-रात सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के योगदान को रेखांकित करने के लिए इस सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट