गरियाबंद

मानिकचौरी के राजीव कुमार अग्निवीर में चयनित ग्रामीणों ने दी विदाई
30-Jun-2026 7:01 PM
मानिकचौरी के राजीव कुमार अग्निवीर में चयनित ग्रामीणों ने दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 30 जून। ग्राम मानिकचौरी के युवा राजीव कुमार का भारतीय सेना की तकनीकी शाखा में अग्निवीर पद पर चयन होने से पूरे गांव में हर्ष एवं गौरव का माहौल है।

सेना में शामिल होने के लिए प्रस्थान से पूर्व उन्होंने ग्राम के देवी देवताओं मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन किया तथा फौजी चौक पहुंचकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं पूर्व सैनिक स्वर्गीय गोवर्धन विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद एवं प्रेरणा प्राप्त की। इसके पश्चात ग्रामवासियों ने तिलक,आरती एवं पुष्पमालाओं से उनका सम्मान कर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर उनके परिजन, ग्राम मुखिया हेमलता साहू, पंचगण, राम-जानकी मानस परिवार,साहू समाज के अध्यक्ष राम खिलावन साहू,मित्रगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट