गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 27 जून। गरियाबंद पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2008 से फरार स्थायी वारंटी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 18 वर्षों से अपनी पहचान छिपाकर पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फरार वारंटी नौशाद अली नागपुर में छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद विशेष टीम तत्काल नागपुर रवाना हुई और योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दुर्ग और राजनांदगांव में भी दर्ज हैं आपराधिक मामले पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गरियाबंद के अलावा दुर्ग और राजनांदगांव जिलों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी से अन्य लंबित मामलों की जांच में भी पुलिस को मदद मिलने की उम्मीद है। पुलिस को दे रहा था चकमा पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2008 से लगातार फरार था और अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था। लगातार प्रयास और सटीक सूचना तंत्र की बदौलत गरियाबंद पुलिस ने आखिरकार उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।