गरियाबंद

31 एकड़ सरकारी जमीन को कराया मुक्त
26-Jun-2026 3:07 PM
31 एकड़ सरकारी जमीन को कराया मुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 26 जून। राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत सुरसाबांधा में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान करीब 31 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

बीते दिनों कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस प्रशासन ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए  सुरसाबांधा में अवैध कब्जाधारियों 31एकड़ शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर भूमि को पुन: शासकीय अभिलेखों के अनुसार सुरक्षित किया। कार्रवाई के दौरान राजिम तहसीलदार डिम्पल ध्रुव, थाना प्रभारी अमृत लाल साहू, संबंधित राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि की सुरक्षा और संरक्षण के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। साथ ही चेतावनी दी गई कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट