गरियाबंद

प्रधानमंत्री के 12 साल के सफल कार्यकाल को लेकर नवापारा में जिला स्तरीय प्रदर्शनी
20-Jun-2026 3:09 PM
प्रधानमंत्री के 12 साल के सफल कार्यकाल को लेकर नवापारा में जिला स्तरीय प्रदर्शनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 20 जून। भाजपा रायपुर जिला  ग्रामीण के तत्वाधान में  प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का कार्यक्रम  शुक्रवार को शाम 4 बजे नेहरू घाट स्थित सामुदायिक भवन में  रखा गया है। जिसमें चित्र के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इन 12 वर्ष में किये गए विकास व जनकल्याणकारी कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसका उद्घाटन प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष श्रीराम गर्ग ने किया ।

इस अवसर पर विधायक इंद्रकुमार साहू, प्रदेश भाजपा कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर साहू, सुरेंद्र पाटनी, भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, ललिता वर्मा, जिला कार्यालय मंत्री  बुद्धेश्वर वर्मा,नवापारा भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा,पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, जिला प्रदर्शनी प्रभारी विजय गोयल व उत्पल साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।  ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा विभिन्न प्रकार के आयोजन किये जा रहे हैं, इसी कड़ी में यह विशेष आयोजन रायपुर जिले अंतर्गत नवापारा क्षेत्र में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा कोषाध्यक्ष श्रीराम गर्ग, विधायक इंद्रकुमार साहू, भाजपा कार्यालय मंत्री अशोक बजाज व पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर साहू ने सम्बोधित करते हुए इस कार्यकाल को उपलब्धियों से भरा बताया। 12 वर्षो में जो जनकल्याणकारी कार्य संचालित हुए व सभी एतेहासिक रहा हैं। सभी ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा नवापारा पालिका क्षेत्र अंतर्गत आने वाले तर्री, गोबरा व मुक्तिधाम मणिकंचन सेंटर में कार्यरत स्वच्छता दीदीयों प्रेमिका ध्रुव, ममता सिन्हा, चित्ररेखा साहू,उषा मानिकपुरी,प्रभा सतनामी,यशोदा साहू का साड़ी प्रदान कर सम्मान किया। साथ ही शहर के विशिष्टजनों के सम्मान कार्यक्रम तहत नगर के वरिष्ठ नाड़ी वैद्य चिकित्सक व समाजसेवी डॉ.राजेंद्र गदिया,कंसारी समाज से जनक कंसारी व भाजपा नेता पारस गोलछा का उनके निवास स्थान जाकर शॉल श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया। सभी ने स्वर्गीय रतिराम साहू निवास जाकर अपनी सांत्वना प्रकट की। पश्चात विजय गोयल निवास पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना।  कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला प्रदर्शन प्रभारी विजय गोयल ने मंच संचालन मुकुंद मेश्राम ने किया।कार्यक्रम में नपा.उपाध्क्ष भूपेंद्र सोनी,भाजपा नेता परदेसी राम साहू, मानिकचौरी पूर्व सरपंच बुद्धेश्वर साहू,नवापारा सोसायटी अध्यक्ष छन्नूलाल साहू,खोरपा सरपंच नेहरू लाल साहू, सभापति सचिन सचदेव, नम्मूनरायण ध्रुव, निर्मला धीरज साहू, पूजा कंसारी, डॉ. निमाई विश्वास,डॉ. मनीष साहू, दयालु राम गाड़ा, अनिल अग्रवाल,प्रेम साधवानी, पार्षद प्रतिनिधि लीलाराम निषाद, व्यास नारायण साहू,अशोक गंगवाल,सिंटू सौरभ जैन,अनुज सिंह राजपूत,अशोक गंगवाल,मनीष चौधरी,रमेश पहाडिय़ां,माया राम साहू,किशन साहू,नवल साहू,योगिता सिन्हा,धनमति साहू,अन्नपूर्णा देवांगन, तनु मिश्रा,सहित पत्रकारगण बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शनी कार्यक्रम में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट