गरियाबंद
राजिम, 20 जून। शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी,भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चन्द्राकार,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बिन्दु सिन्हा,के निर्देशानुसार ग्राम खड़मा के महतारी सदन में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल बेमिसाल के अवसर पर महिला मोर्चा खड़मा मण्डल अध्यक्ष तारणी ध्रुव के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के ऐतिहासिक सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खड़मा मण्डल प्रभारी देवकी साहू द्वारा 12 वर्ष के कार्यकाल विस्तृत जानकारी दी, उन्होंने बताया कि शिक्षा,स्वास्थ्य, पोषण,एवं हुए विकास का कार्य के विषय में विस्तृत जानकारी दी। जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर के द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं से सम्बंधित सम्पूर्ण योजना के विषय में बताया गया।
पुष्पा सिन्हा जनपद सदस्य द्वारा भी संबोधित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा रंगोली बनाया गया,एक पेड़ मां के नाम से महतारी संदन में पौधा लगाने के साथ-साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया,कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मधु नत्थानी,पदमा साहू,मंडल उपाध्यक्ष पूर्णिमा कंवर,मंडल महामंत्री पालेन्द्र साहू,महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष केशरी नेताम, महामंत्री ईश्वरी साहू, साधना साहू ,नितू भोसले,तोषण ध्रुव,मीना ध्रुव,निरंजनी नेताम,रिमन जैन, सरोज सिन्हा,भोजबती साहू,देवानंद सिन्हा,वेश ठाकुर आदि उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।