गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 19 जून। नगर में शासकीय नवीन प्राथमिक विद्यालय दीनदयाल उपाध्याय नगर नवापारा के जीर्णोद्धार एवं शेड निर्माण के लिये नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, नपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी एवं प्रधान पाठक गोपाल यादव के मुख्य आतिथ्य में भूमिपूजन किया गया। जिससे वार्ड क्रमांक 4 स्थित प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को नए सत्र में और अधिक सुविधा उपलब्ध मिलने लगेगी। बेहतर स्कूल भवन एवं टीन शेड के निर्माण से स्कूल छात्र छात्राएं लाभान्वित होंगे।
उन्होंने कहा कि स्कूलों में संसाधन एवं बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उसी का परिणाम है कि नवापारा दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित नवीन प्राथमिक शाला का जीर्णोद्धार एवं टीन शेड का निर्माण किया जा रहा है। शिक्षा के मंदिर में छात्रों के सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। हमारा पूरा प्रयास है कि नगर का प्रत्येक स्कूल में सभी आवश्यक बुनियादी सुविधा उपलब्ध रहे। जिससे छात्र छात्राओं को बेहतर माहौल शिक्षा ग्रहण का अवसर मिले। कार्यक्रम में सभापति रवि साहू,पार्षद लोमेश्वरी साहू,रेशम सिंह हुंदल,नगरवासी,अभिभावक,स्कूल के शिक्षक,एवं भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।