गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 19 जून। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की शाकंभरी सेवा संस्थान छुरा को रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रेष्ठ संस्थान के रूप में सम्मानित किया गया।यह सम्मान राज्यपाल रमेन डेका द्वारा लोक भवन रायपुर में प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न संस्थानों के साथ-साथ अनेक बार रक्तदान कर समाज सेवा में योगदान देने वाले स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया गया। शाकंभरी सेवा संस्थान लंबे समय से रक्तदान एवं रक्तदान के प्रति जन जागरूकता फैलाने के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था द्वारा समय पर जरूरत मंदों को रक्त उपलब्ध कराकर हजारों लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने संस्था की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाएं सीमित संसाधनों के बावजूद निस्वार्थ भाव से कार्य कर लोगों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी का जीवन बचाना अत्यंत पुण्य और मानवता की सेवा का श्रेष्ठ कार्य है। समारोह में शाकंभरी सेवा संस्थान के संस्थापक एवं प्रतिनिधि मनोज पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।संस्था को मिली इस उपलब्धि पर सदस्य एवं सरपंच संघ अध्यक्ष पन्नालाल ध्रुव, ब्लांक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माहेश्वरी शाह, रुपनाथ बंजारे,शिक्षक शंकर लाल यदु, देवनारायण यादव, अर्जुन धनंजय सिन्हा नरेंद्र पटेल, रोशन देवांगन, अशोक दीक्षित,तेजराम ध्रुव,पुनितराम ठाकुर, समाजसेवी शीतल ध्रुव,सामाजिक कार्यकर्ता रेखराम ध्रुव, प्रकाश पटेल,डीगेश साहू, हरीश पटेल,गावस्कर निषाद तथा यशवंत पटेल सहित शुभचिंतकों सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्था को बधाई दी।