गरियाबंद

कंसारी समाज के खेल स्पर्धा में शामिल हुए नपाध्यक्ष
18-Jun-2026 4:05 PM
कंसारी समाज के खेल स्पर्धा   में शामिल हुए नपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 18 जून। श्री सत्यनारायण महाप्रभु के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर कंसारी महिला संगठन कसेर समाज नवापारा के द्वारा भव्य रूप में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया।

मुख्य अतिथि ओमकुमारी साहू नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा, योगिता सिन्हा समाज सेवी, सामाजिक प्रतिनिधि मुन्ना साव पूर्व अध्यक्ष,  मंदिर कमेटी अध्यक्ष राजकुमार, सहदेव कंसारी समाज संगठन अध्यक्ष, बाबूलाल साव, उदय राम,तरुण कंसारी,सचिव गोविंदा कंसारी,रमेश मोंटी, देवेंद्र कंसारी, मिथलेश, राजू, पदमा, संतोष कंसारी नें दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

श्रीमती साहू ने कहा कि कंसारी समाज में महिलाओं की इतनी बड़ी संख्या में संगठित होना  समाज के लिए गर्व का विषय हैं । जिस समाज में महिला हंसती मुस्कुराती हैं, उस समाज की तरक्की कोई नहीं रोक सकते। समाज की महिलाओ का जागरूक सक्रिय और इतने बड़े आयोजन को सफलता पूर्वक करना यही साबित होता हैं कि समाज में नारियों को सम्मान और स्वतंत्रता का अधिकार देकर आगे बढऩे का अवसर दिया गया हैं। कंसारी समाज सभी समाज के लिए एक मिसाल हैं।

राजकुमार कंसारी ने कहा कि महिला संगठन के सभी मातृ शक्तियों को नमन करता हूं । जिनके प्रयास ,लगन और एकता से समाज की सभी महिलाएं एक जगह एकत्रित होकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर पा रही हैं । इन्होंने साबित किया हैं महिलाएं सिर्फ घर की चार दिवारी में कैद नहीं हैं। वे पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। सहदेव कंसारी ने कहा कि नारी शक्ति जब जागती हैं तब परिवार समाज और राष्ट्र के लिए एक नया इतिहास लिखती हैं । निश्चित ही कंसारी समाज की नारी  शक्ति जागृत हुई है और अपने सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। एक जुट होकर कार्य कर रही है ।

इस अवसर पर महिलाओं के मनोरंजन के लिए कुर्सी दौड़,रस्सी खींच,मटका फोड़,फुगडी,कुर्सी खोज,प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी महिलाओ ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।  खेल के प्रति उनके उत्साह को देखते ही बन रही थी। सभी के चेहरे पर एक मीठी पर मुस्कान थी ,ऐसे लग रहा था जैसे बचपन फिर से लौट आया हो। हंसते दौडते, झूमते और खिल_खिलाते हुए नारी  शक्तियों ने सभी प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कुर्सी दौड़ में प्रथम कौशल्या, द्वितीय चन्द्रिका, तृतीय हर्षा कंसारी,रस्सी खींच में प्रथम,ईश्वरी,द्वितीय, पुष्पा,तृतीय अमृता कंसारी,मटका फोड़ प्रथम,रति, द्वितीय,सुनीता, तृतीय मन्दाकिनी,रेखा,संजू,लक्ष्मी, हर्षा,चन्द्रिका,कुर्सी खोज प्रथम रति, द्वितीय सावित्री,तृतीय लक्ष्मी कंसारी फुगड़ी प्रथम हर्षा,द्वितीय पुष्पा, तृतीय रेखा कंसारी रही,बच्चों की रस्सी खींच में रिया,पीहू,सुमन,माही, पूर्वी प्रथम स्थान पर रही.सभी विजय प्रतिभागियों को अतिथि गणों एवं महिला संगठन के द्वारा प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।कंसारी महिला संगठन के खेल में  सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ओमकुमारी साहू नें दस हजार, और सहदेव कंसारी ने पच्चीस सौ रूपए की प्रोत्साहन राशि महिला समिति को देने की घोषणा की।

कार्यक्रम का सफल काव्यमय संचालन और आभार महिला संगठन अध्यक्ष सरोज कंसारी ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी,  समाज संगठन,कंसारी युवा संगठन, शिक्षा विकास समिति , संकीर्तन मंडल, महिला संगठन सभी का संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर अधिक संख्या में सामाजिक बंधु भगिनी उपस्थित रहें।


अन्य पोस्ट